कार्यक्रम सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कार्यक्रम सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 फ़रवरी 2009

६ फ़रवरी के कार्यक्रम

सुबह 10:30 बजे तीन रचनाओं का पाठ होगा- 1. नवीन नौटियाल का लेख चाय की ऐतिहासिक यात्रा, 2. रमा चक्रवर्ती का लेख झाड़ू देवी की कथा और 3. दुश्यंत कुमार की तीन रचनाएँ

गुरुवार, 29 जनवरी 2009

३० जनवरी के कार्यक्रम

शुक्रवार 30 जनवरी को चौपाल में सुबह 9:30 से अगले मासिक नाटक चौदह का रिहर्सल होगा। 10:30 से 11:30 तक शरद जोशी की कुछ व्यंग्य रचनाओं का पाठ होगा। 11:30 से 12:00 चाय का समय होगा और इसके बाद जलूस का रिहर्सल होगा। सभी सादर आमंत्रित हैं।

मंगलवार, 20 जनवरी 2009

२३ जनवरी के कार्यक्रम

शुक्रवार 23 जनवरी को प्रातः कालीन गोष्ठी इस बार नहीं होगी। सभी सदस्यो के लिए सबीहा ने ममज़ार पार्क पर पिकनिक का आयोजन किया है। इस पिकनिक में शामिल होने के लिए सबीहा के फोन पर संपर्क करें।

मंगलवार, 13 जनवरी 2009

१६ जनवरी के कार्यक्रम

शुक्रवार १६ जनवरी को चौपाल में सुबह १०:३० पर शंकर शेष के नाटक "आधी रात बाद" का पाठ होगा और इस नाटक को वार्षिक शृंखला में सम्मिलित करने की संभावनाओं पर विचार होगा। इसके बाद आगामी प्रस्तुतियों "जुलूस" और "चौदह" का रिहर्सल होगा। जो भी आ सकें सबका स्वागत है।